अपना डेटा हटाना

खाता या मंडल के रिकॉर्ड कैसे हटाएँ, और उससे क्या होता है.

अंतिम बदलाव: २३ अगस्त २०२६

एक प्रविष्टि हटाना

कोई भी प्रविष्टि उसे दर्ज करने वाला सदस्य, या कोषाध्यक्ष अथवा एडमिन ऐप से हटा सकता है.

रसीद नंबर इस्तेमाल हुआ ही रहता है. बही में ख़ाली स्थान ही ऑडिटर पूछता है, इसलिए वह नंबर दोबारा किसी को नहीं दिया जाता.

मंडल छोड़ना

एडमिन से आपको हटाने को कहें. आपके खाते की पहुँच तुरंत ख़त्म हो जाती है. आपकी दर्ज की हुई प्रविष्टियाँ मंडल की बही में रहती हैं, क्योंकि वे आपकी नहीं मंडल की रिकॉर्ड हैं.

मंडल बंद करना

सुपर एडमिन ऐप से मंडल बंद कर सकता है. सब सदस्य मुक्त हो जाते हैं और जॉइन कोड काम करना बंद कर देता है.

बंद किए मंडल के रिकॉर्ड हमेशा के लिए मिटाने हों तो सुपर एडमिन के ईमेल से मंडल कोड सहित हमें लिखें.

खाता और उसका सब कुछ हटाना

जिस पते से आप साइन इन करते हैं, उसी से संपर्क पृष्ठ के ईमेल पर लिखें कि आप खाता हटाना चाहते हैं.

यह आप ही हैं इसकी पुष्टि करके हम ३० दिनों में आपका खाता और प्रोफ़ाइल हटा देंगे.

अगर आप किसी मंडल के इकलौते सुपर एडमिन हैं, तो बताएँ कि मंडल के रिकॉर्ड भी हटाने हैं या पहले किसी और सदस्य को सौंपने हैं.

जिन रिकॉर्ड को क़ानूनन रखना ज़रूरी है — जैसे कर के लिए भुगतान रिकॉर्ड — वे उतने ही समय रखे जाते हैं, उससे ज़्यादा नहीं.

हटाने से क्या नहीं होता

दानदाताओं तक पहुँच चुकी रसीदें उनके फ़ोन पर हैं और वापस नहीं मँगाई जा सकतीं.

बैकअप अपने समय पर ख़त्म होते हैं; हटाया गया डेटा उनसे ९० दिनों में निकल जाता है.